महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखा - मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद

 तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा घर पर फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मृतका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। परिजनों का कहना है कि बाहरी हवा के कारण वह एक महीने से काफी परेशान थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले को जांच में लिया है।


पुलिस के 25 वर्षीय मृतका अपने पति के साथ तेजाजी नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। इसके तीन बच्चे हैं। सोमवार को घर पर अकेली होने से इसने फांसी लगा ली। मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उसकी मौत के लिए वह जिम्मेदार खुद है। उसके पति और अन्य परिजनों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाए। मृतका ने जान क्यों दी इसका अभी कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के बाद ही जानकारी पता चल पाएगी। परिजन लंबे समय से बीमार होने की बात कह रहे हैं।
  
मृतका के परिजन ने बताया कि बाहरी हवा के कारण वह एक महीने से काफी परेशान थी। वह कहती थी कि उसे ऐसा लगता है कि उसके पीछे कोई इंसान चल रहा है। वह कभी खुद को कुछ कर लेने की बात कहती थी ताे कभी कहती थी कि वह बच्चों को कुछ कर देगी। बाहरी हवा की बात पता चलने पर उसे एक बाबा के पास भी हम लेकर गए थे। यहां से उसे कुछ आराम लगा था।